द यूनिवर्स फिजिक्स क्लासेस के छात्रों ने लहराया परचम, समारोह में टॉपर्स हुए सम्मानित
दुमका, मई 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। द यूनिवर्स फिजिक्स क्लासेस ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम देकर दुमका जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए तीन ने राज्य स्तरीय रैंक व नौ जिला स्तरीय रैंक हासिल की है। वहीं बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि को लेकर संस्थान परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह समारोह में मेधावी छात्रों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अजय कुमार झा और विकास मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर डीएसपी जामताड़ा अमित रविदास एवं सीसीएस क्षेत्र प्रभारी राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.