रांची, जुलाई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षण संस्थान द ब्लैकबोर्ड ने झारखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को गुरुनानक स्कूल में किया। मुख्य अतिथि प्रदीप नरसरिया, संस्थान के निदेशक सुशांत मिश्रा, विनय सिंह और संस्थान के सभी शिक्षकों ने छात्रों को सम्मानित किया। संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने राज्य के टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया, जबकि 20 विद्यार्थियों ने राज्य की टॉप-15 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। इसके अतिरिक्त 59 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। राज्य के टॉपर्स एवं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र तथा 51000 रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के मेधा...