द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी की एओए के अध्यक्ष बने अजय
नोएडा, जून 29 -- नोएडा। सेक्टर-93बी स्थित द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव हुए। चुनाव में 94% रिकॉर्ड मतदान कर सोसाइटी के सदस्यों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। सोसाइटी के सदस्यों ने अजय गोयल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही टीम पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए करीब दो-तिहाई मतों के साथ विजयी बनाया। ऐसे में सोसाइटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में एओए अध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष अनुराग कुमार, सचिव धीरज भाटिया, कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर और कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. निधि गोयल, रोजी अरोड़ा, नरेश कक्कड़, संदीप गोयल, मनोज गोयल, सुधांशु शेखर बिस्वाल को नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.