चतरा, जनवरी 1 -- चतरा संवाददाता द प्रेस क्लब चतरा की ओर से 31 दिसंबर को नव वर्ष के अवसर पर मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतरा के शहीद विनय भारती पार्क स्थित पर्यटन स्थल में आयोजित हुआ। जहां जिले भर के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नए वर्ष के स्वागत के साथ-साथ पत्रकारिता की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और युवा पत्रकारों को निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस समाज का दर्पण है और पत्रकारों का कर्तव्य है कि वे बिना दबाव, बिना भय और निष्पक्षता के साथ जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.