हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत द पैंथियन स्कूल के तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीते शनिवार को उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा चार के तन्मय सिंह बिष्ट, मानवी पंवार और कक्षा तीन की योगिता कश्यप को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...