द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया योग दिवस
बोकारो, जून 20 -- द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद योग के महत्व पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ओर से स्वस्थ तन हो, स्वस्थ मन हो जैसे सामूहिक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत छात्रों ने सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अनुशासित व प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता निभाई। प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद के प्रेरणादायी संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। उन्होंने योग को स्वस्थ शरीर, शांत मन व संतुलित जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने व आत्मानुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.