रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेईई एडवांस्ड में द पाठशाला, रांची के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र धैर्य सिंह ने ऑल इंडिया 4843वीं रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में अखिल गुप्ता ने सामान्य वर्ग में 4345वीं रैंक, गगन जेराई ने एसटी वर्ग में 177वीं रैंक, अवनीश सिंकू ने एसटी वर्ग में 1610वीं रैंक, वैष्णवी ने सामान्य वर्ग में 20489वीं रैंक तथा आरव ने सामान्य वर्ग में 25389वीं रैंक प्राप्त की। संस्थान के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- लोयोला कॉन्वेंट स्कूल के श्लोक और अर्पण ने मारी बाजी उन्होंने विश्वा...