मुंगेर, अप्रैल 1 -- संग्रामपुर (मुंगेर), एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत संग्रामपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में द डॉल्फिन किड्स इंटरनेशनल स्कूल, संग्रामपुर का छठा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उप मेयर मनोज कुमार साह, सुनील कुमार सिंह एवं के पी सर सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ लोकप्रिय गायक पवन कुमार पंजीयारा एवं तबला वादक दिवाकर द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ, जिसमें तबला पर आकर्षक संगत ने सभी का मन मोह लिया। स्कूल के संस्थापक ई. ब्रजेश कुमार सिंह और निलेश कुमार सिंह के द्वारा अतिथियों का गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.