नई दिल्ली, अगस्त 19 -- द ट्रेटर्स का सीजन 2 इन दिनों छाया हुआ है। शो में कई पॉपुलर सेलेब्स हैं जिसमें से मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और शालिनी पासी भी हैं। अब शो में मल्लिका अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर बात करती रहती हैं। वहीं शालिनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में तो सब जानते ही हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें शालिनी, मल्लिका के उस दावे पर सवाल खड़ी कर रही हैं जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने डोल्चे एंड गब्बाना की ड्रेस पहनी है।मल्लिका के आउटफिट पर शालिनी का दावा दरअसल, एक एपिसोड में मल्लिका अपनी ग्रीन ड्रेस को बाकी कंटेस्टेंट्स को दिखाती हैं और बोलती हैं कि यह डोल्चे एंड गब्बाना की ड्रेस है। शालिनी लेकिन इस बात को नहीं मानती हैं और इस बारे में श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती और रिदा थराना से डिस्कस करती हैं। यह भी पढ़े...