शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में योग सत्र का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों छात्राओं ने योग सत्र में भाग लेकर योग के महत्व को समझा। इस दौरान स्कूल स्टाफ के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। शनिवार को नगर के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान योग सत्र रखा गया। इस सत्र में वाराणसी से आए बी.टेक राजीव कुमार ने जीवन को सरल एवं स्वस्थ बनाने में योग और मुद्राओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूछा कि जीवन में सबसे ज़रूरी चीज वायु है। सबकी माता धरती माता सब जीवों की माता है। मुठी बंध गोदी मुद्रा एवं प्राणायाम मुद्रा सबसे लाभकारी हैं। राजी...