शामली, मार्च 23 -- कांधला। सोमवार को स्थानीय गोल्ड पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्धक कृष्णपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार ने छात्रों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में तीनों वीर क्रांतिकारियों को निर्धारित समय से एक दिन पहले शाम साढ़े सात बजे फाँसी दे दी गई थी। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके सर्वोच्च बलिदान की याद में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।।कार्यक्रम में प्रबन्धक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार, कोर्डिनेटर आरती , अनुराधा शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे...