शामली, अप्रैल 1 -- कांधला। बुधवार को द गोल्ड पब्लिक स्कूल में उत्सव और उमंग के माहौल में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। स्कूल चेयरमैन चौधरी कृष्ण पाल सिंह के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान से हवन किया गया और मां सरस्वती की आराधना कर ज्ञान व विद्या के आशीर्वाद की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार, समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। हवन में आहुति डालते समय सभी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती से नए सत्र में उत्तम परिणाम और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.