द खान क्रिकेट क्लब दो विकेट से विजयी
अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में खेले गए अब्दुल बशीर क्रिकेट सीरीज के 11वें मैच में द खान क्रिकेट क्लब ने दो विकेट से जीत दर्ज की। हमजाह क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट खोकर 20 ओवर में 242 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द खान क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए। इस अवसर पर यूसुफ दानिश, रईस ठाकुर, आतिफ, रयान नवाज, अल्तमश ठाकुर अल्तमश, नावेद, फैसल खान, तौसीफ अदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.