हजारीबाग, जुलाई 13 -- द कोबरा कराटे अकादमी का बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट हुआ पुरा हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।मेरु स्थित बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी की ओर से शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुनील कुमार एवं डॉ. तारिक अहमद उपस्थित रहे।मानस सिन्हा, नरेंद्र सिन्हा और शशि पांडेय ने खिलाड़ियों का बेल्ट परीक्षण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रांजल कुमार का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भारतीय कराटे टीम में किया गया है। यह भी पढ़ें- कराटे ब्लैक बेल्ट ग...