रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- सितारगंज। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में द एपेक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सितारगंज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। विद्यालय की बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की एमडी सरोज बोरा ने पदक जीतने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...