द एनफील्ड स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया
विकासनगर, अप्रैल 20 -- द एनफील्ड स्कूल का 31वां स्थापना दिवस सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की स्थापना 19 अप्रैल 1995 को हुई थी और आज को विद्यालय ने अपने गौरवपूर्ण 31 वर्ष पूरे किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि एनफील्ड स्कूल एक छोटे पौधे के रूप में शुरू हुआ था, जो आज एक फलदार वृक्ष बनकर ज्ञान, संस्कार व सफलता के फल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। इस दौरान पुनीता बडोनी, साहिल राणा, रेखा चावला, सुलोचना पैन्यूली, रेखा भट्ट, उषा चौहान, अंकित डबराल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.