गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- - नेहरू स्टेडियम में हुआ न्यू वीवीआईपी सैटर डे कप का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे न्यू वीवीआईपी सैटरडे कप में द रोंगंस और द इलीट इलेवन के बीच लीग मैच हुआ। मैच में द इलीट इलेवन ने आठ विकेट से जीत हासिल की। द रोंगंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 138 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। राहुल ने 57 और संजीव ने 24 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से एआर डेढ़ा और उज्ज्वल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द इलीट इलेवन ने 12.2 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए। रमन ने 50 और जितेन शर्मा ने 47 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.