द इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया मैंगो डे सेलिब्रेशन
विकासनगर, जुलाई 22 -- द इंडियन पब्लिक स्कूल, बाबूगढ़ विकासनगर के प्री-प्राइमरी विंग (पीजी, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी) में बुधवार को मैंगो डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को फलों के राजा आम के पोषण, स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों से परिचित कराना तथा खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बच्चे पीले और नारंगी रंग की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। उन्होंने आम पर आधारित कविताएं, गीत, नृत्य और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को आम की विभिन्न किस्मों, उसके पौष्टिक गुणों और स्वस्थ जीवन में फलों के महत्व की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी। यह भी पढ़ें- मैंगो डे सेलिब्रेशन में बच्चों ने जाने आम के गुण विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.