देहरादून, दिसम्बर 23 -- विकासनगर। द इंडियन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस एवं नववर्ष उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक बच्चे सांता क्लॉज़ के रूप में सज-धज कर आए। सांता बने बच्चों द्वारा सभी विद्यार्थियों को टॉफियां एवं उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। विद्यार्थियों ने क्रिसमस पर्व पर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया और जीवन में मेहनत और लगन के साथ आने वाले नए वर्ष में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.