आगरा, अगस्त 7 -- द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर फोर्स स्टेशन के एयर कमोडोर जेएस राजपूत रहे। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज पहनाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें आर्यमान तिवारी ने हेड ब्वॉय, ध्वनि अरोड़ा ने हेड गर्ल, तन्मय सेंगर ने वाइस हेड ब्वॉय और चाहत पांडेय ने वाइस हेड गर्ल का पदभार संभाला। वहीं मोक्षा जैन को अकादमिक कैप्टन नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से अनुशासन और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया। स्टूडेंट काउंसिल प्रभारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भव्य छात्र अलंकरण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कालरा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स...