अमरोहा, मार्च 19 -- जोया। द आर्यंस स्कूल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 49500 रुपये की नकदी, एक हार्ड डिस्क व एक बाइक बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सुमित पुत्र राकेश निवासी गांव कुदैनाचक थाना गजरौला को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। इससे पूर्व डिडौली पुलिस शिवम शर्मा निवासी गांव खाता थाना रजबपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 98500 रुपये तथा एक बाइक तथा बंटी पुत्र राजेश निवासी गांव खुगावली थाना गजरौला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,13,800 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि बीती सात फरवरी को चोरों ने द आर्यंस स्कूल में घुसने के बाद केबिन में रखा लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, एक इंटरकॉम...