द आर्यंस स्कूल में समर कैंप का समापन
अमरोहा, मई 30 -- द आर्यंस स्कूल जोया में शनिवार को 12वें समर कैंप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस सात दिवसीय शिविर का आयोजन 22 मई से चल रहा था l जिसमें बच्चों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके सीखी गई नृत्य,गायन और वादन आदि की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जमकर आनंद लिया l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह तथा निदेशक अमन लिट्ट व गौरव चौधरी और प्रधानाचार्य आदेश सिंह द्वारा किया गया l द आर्यन्स स्कूल में आयोजित समर कैंप में आस-पास के विभिन्न स्कूलों से 7 से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया l जिसका समय प्रातः 8 से 10:40 तक रखा गया l समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों में इनडोर गेम, आउटडोर,खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल,टेबल टेनिस, टैटू आर्ट, फोटोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.