अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा। जोया स्थित द आर्यंस क्रिकेट अकादमी में अंडर 19 व 23 की महिला टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 21 अप्रैल को लिया जाएगा। डीसीए के सचिव विजय गुप्ता व अमरोहा कन्वीनर अमन लिट ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती है जिनका यूपीसीए से रजिस्ट्रेशन हो चुका है।सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा यूपीसीए द्वारा जारी चालान लेकर आना होगा। डीएसए मुरादाबाद वर्ग का अंडर-19 और अंडर-23 का ट्रायल कराया जाएगा। मुरादाबाद जोन के अंडर 19-23 एवं सीनियर महिला ट्रायल 21 अप्रैल को द आर्यंस इंग्लिश मीडियम स्कूल जोया के खेल के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...