अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। द आर्यंस स्कूल जोया में सोमवार को कक्षा -6 से 12 तक के छात्र- छात्राओं को आग के बिना एवं आग के साथ पाक कला की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु सीबीएसई की ओर से यंग इंडिया पाक कला चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। यह चैंपियनशिप मिडिल और सीनियर वर्ग में आयोजित कराई गई l मिडिल वर्ग में कक्षा -6 से 8 के विद्यार्थियों ने आग के बिना एवं सीनियर वर्ग में कक्षा -9 से 12 के विद्यार्थियों ने आग के साथ भोजन बनाने की विभिन्न विधियों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि यदि हमें भविष्य में कभी घर से दूर रोजगार प्राप्त हो तो हम किस प्रकार पाक कला का प्रयोग कर अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह एवं अनिल कुमार सिंह ने...