अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया में शुक्रवार को पूल पार्टी का आयोजन किया गया l किंडर गार्टन अनुभाग से नर्सरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर जमकर मस्ती की। रंगीन छाते व चश्मे लगाकर रेन डांस का आनंद लिया l इस दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। स्नैक्स आदि भी वितरित किए गए l प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने तैराकी को ऐसा योगाभ्यास बताया, जिससे बच्चे ऊर्जावान रहते हैं l विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट, गौरव चौधरी, ध्रुव चौधरी ने स्वस्थ रहने व मनोरंजन के लिए आयोजन को सराहा। यह भी पढ़ें- क्लब ने की पिकनिक व पूल पार्टी यह भी पढ़ें- नीहार मीरा स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों की मैंगो पार्टी यह भी पढ़ें- बोकारो पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...