लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ। लखनऊ स्थित होटल सेलेस्टियल मेनोर तेलीबाग-वृंदावन क्षेत्र में नई प्रीमियम होटल परियोजना द आर्केडियम सेंट्रल शुरू करने जा रहा है। इसे 4 स्टार मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी परियोजनाएं रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं। होटल सेलेस्टियल मेनोर के चेयरमैन मनीष वर्मा ने कहा कि परियोजना आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित की जाएगी। डॉ. सौरभ सचान, वाइस चेयरमैन, दीनानाथ ग्रुप एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्केडियम ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...