दढ़ियाल में भोले के भजनों पर झूमे शिवभक्त
रामपुर, अगस्त 17 -- दढ़ियाल। चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का लगातार आवागमन जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। प्राचीन 200 साल पुराना स्वयंभू शिव मंदिर गांव शिरका पट्टी में विशेष रूप से भीड़ देखी गई। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सेवादार बच्चन सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुभाष सिंह, आसाराम सिंह और लकी चौहान ने भी कांवड़ियों के जयकारों से क्षेत्र के शिवमय होने की बात कही। यह भी पढ़ें- गंगा नगरी में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब यह भी पढ़ें- हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.