रामपुर, अप्रैल 29 -- नगर में दढ़ियाल-काशीपुर रोड पर पी डब्लू डी प्लांट के पास एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा काशीपुर रोड पर हुआ, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । मंगलवार देर रात थाना स्वार निवासी कौशर पुत्र नन्हे उम्र 25 वर्ष, मोहम्मद अयान और कादिल बाइक से काशीपुर रोड की तरफ जा रहे थे। दढ़ियाल नगर पंचायत कार्यालय के पास काशीपुर रोड स्थित पी डब्ल्यू डी प्लांट के सामने पहुंचने पर काशीपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
घायलों की हालत टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.