रामपुर, जनवरी 26 -- चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । यह घटना विहर पुल पर हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवती की पहचान थाना टांडा क्षेत्र के गांव लाम्बाखेड़ा निवासी काजल के रूप में हुई है। बाइक चालक अंकित पुत्र मुन्नू सिंह अपनी बाइक से दढ़ियाल आया था और दोपहर को वापस अपने घर लौट रहा था। टांडा बाजपुर रोड स्थित विहर नदी के पुल के ऊपर पहुंचते ही, सामने से तेज रफ्तार आ रहे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने वाहन को अचानक मोड़ दिया, जिससे ट्रैक्टर अंकित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से अमित और काजल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर उन्होंने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.