रामपुर, अप्रैल 21 -- दढ़ियाल। चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में मंगलवार को न्याय पंचायत पीपली नायक के गांव शिरका पट्टी प्राथमिक विद्यालय में मासिक शिक्षक संकुल मीटिंग का आयोजन किया गया। निशुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां एवं स्टॉल लगाई गई और संपूर्ण शिक्षक एआरपी न्याय पंचायत के समस्त शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के हस्त निर्मित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। नोडल संकुल शिक्षक अनिल कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रेश सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षा चौपाल में नवीन नामांकन को भरा जोश यह भी पढ़ें- शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता और नामांकन पर दिया जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...