रामपुर, जनवरी 2 -- कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह फैले कूड़े के ढेरों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर काशीपुर मार्ग पर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसकी नींव पड़ चुकी है और करीब डेढ़ माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। नगर पंचायत के लेखा लिपिक कृष्ण कुमार ने बताया कि एमआरएफ सेंटर 720 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गाटा संख्या 452 पर बनाया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 32 लाख रुपये है। इससे नगर में कूड़े का उचित निस्तारण हो सकेगा और जगह-जगह कचरे के ढेर लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही रिसाइकिल योग्य सामग्री की बिक्री से नगर पंचायत की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि पहले इस सेंटर को कोसी नदी के पु...