रामपुर, मई 2 -- चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में जटपुरा शिरका पट्टी रोड पर बृहस्पतिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टेंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा। थाना टांडा की चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव शिरका पट्टी में नहर रोड पर गांव रूपापुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे कार और टेंपो की भिड़ंत हो गई। गांव रूपापुर शादी सामारोह में आ रहे टेंपो टक्कर लगने के बाद रोड किनारे नहर में पलट गया। जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर नहर में पलट गई। यह भी पढ़ें- कार पलटने से बाराती जा रहे युवक की मौत, तीन घायल कार रूपापुर की तरफ से आ रही थी। जबकि टेंपो दढ़ियाल की ओर से जा रहा था। हादसे में शिव सिंह पुत्र विजय सिंह, अमित कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी गांव शिका...