रामपुर, अप्रैल 20 -- दढ़ियाल। क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे पिता पुत्र समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। यह सड़क हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे चौकी क्षेत्र के टांडा बाजपुर रोड त्रिवेणी शुगर मिल के पास गांव चूड़ामणि स्थित चौराहा के पास हुआ। चौकी क्षेत्र के गांव मझरा मवाना निवासी प्रताप सिंह अपने पुत्र गौरव के साथ बाइक से टांडा रोड पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में दो घायल इसी दौरान, सामने से आ रहे थाना टांडा क्षेत्र के गांव खसियाकुंडा निवासी राजपाल पुत्र रामोतार ओर...