रामपुर, फरवरी 5 -- बुधवार की दोपहर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोड की वाई साइड में खाई में धस गया। यह घटना दढ़ियाल में काशीपुर रोड पर हुई। डंपर चालक नसीम निवासी उत्तराखंड के रुड़की ने बताया कि कानपुर से दढ़ियाल में प्लॉट में निर्माण कार्य में डालने के लिए राख (मिट्टी) लेकर आया था। सामग्री खाली करते समय अचानक असंतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक सड़क किनारे की मिट्टी खिसकने से खाई में धस गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूद ट्रक के ऊपर से 33 हजार केवी बिजली की लाइन जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जगह कम होने और मिट्टी धंसने की वजह से यह हादसा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.