रामपुर, अप्रैल 30 -- दढ़ियाल नगर पंचायत सभागार में बुधवार को दो मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित इन सभासदों को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अहमद की उपस्थिति में बृजेश चौहान और बिंद्रावती को शपथ दिलाई। जबकि तीसरे सभासद इकराम अंसारी अनुपस्थित रहे। दोनों सभासदों ने विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन का संकल्प लेते हुए औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला।नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने बताया कि शासन से प्राप्त धनराशि से नगर में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा हम सभी सभासदों को साथ लेकर प्रत्येक वार्ड में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस मौके पर समारोह में भाजपा टांडा ग्रामीण मंडल अध...