दढ़ियाल क्षेत्र में जगह-जगह मनाई आंबेडकर जयंती
रामपुर, अप्रैल 15 -- दढ़ियाल। मेवला कला में भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के लोगों ने एकत्र होकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुछ स्थानों पर प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसके माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को लोगों तक पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- फाइल दो इस अवसर पर ग्राम मेवला धारू में सम्मानित ग्रामीण होराम सिंह गोला, योगेंद्र सिंह चौहान, चौधरी भगत सिंह, सूरजमल, डब्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.