दढ़ियाल के शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित
रामपुर, मई 25 -- दढ़ियाल। थाना टांडा के चौकी दढ़ियाल के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला फत्तावाला में स्थित शिव मंदिर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। पंडित राजीव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में हवन पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद प्रतिमाओं को झांकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का समापन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर खेम सिंह, रमेश सिंह, पिंटू सिंह, कमलेश देवी, नरेश सिंह, रिंकू सिंह और सेवक राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.