उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर भवन लखनऊ में आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिले के जिलाध्यक्ष शिव दत्त तिवारी ने संगठन मंत्री पद पर नामांकन दाखिल किया। इसमें पूरे प्रदेश में 113 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद यादव को पराजित किया। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर पुन: सुबास पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र यादव, महामंत्री पद पर नरेन्द्र प्रधान, कोषाध्यक्ष पर शशिदेव यादव व संयुक्त मंत्री पद पर विनीत राय निर्वाचित हुए। सूर्य भान सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...