नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीड इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि एसोसिएट देशों की टीम को निकट भविष्य में आईसीसी प्रतियोगिताओं से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने का मौका मिलने की संभावना कम है। इसलिए वह चाहते हैं कि कोई भी टीम इंग्लैंड का दौरा करने से पहले अभ्यास मैच खेलने के लिए उनका देश का दौरा करें। नीदरलैंड की टीम ने अपने जुझारूपन से प्रभावित किया है। वहां के खिलाड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा मैच का अनुभव चाहते हैं। यही वजह है कि वहां के स्टार ऑलराउंडर ने बड़ी टीमों से ये भावुक अपील की है। एसोसिएट देशों ने बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक मैचों के आयोजन की मांग की है और अब डी लीड भी इसमें शामिल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- भारत ने नीदरलैंड को रौंदा, ग्रुप स्टेज के सभी 4 मुकाबले जीत सुपर-8...