द्विपक्षीय वार्ता के बाद 9वें दिन भाकियू टिकैत का धरना स्थगित
बिजनौर, अप्रैल 17 -- अफजलगढ़। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत का अनिश्चित कालीन धरना द्विपक्षीय वार्ता के बाद 9वें दिन स्थगित कर दिया गया। बुद्धवार को देर रात अमानगढ़ रेंजर अंकिता किशोर तथा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी सहित सीओ आलोक कुमार सिंह कालागढ़ मार्ग स्थित लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर स्थित धरना स्थल पर पंहुचे। किसानों द्वारा मांग-पत्र सौंपे जाने के बाद अमानगढ़ रेंजर सहित पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दैवीय आपदा से नष्ट फसलों का मुआवजा दिए जाने सहित ग्रामीण इलाकों में व्यापक बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा अंश निर्धारण में गड़बड़ी को तत्काल दूर कर किसानों को न्याय दिलाने तथा जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.