धनबाद, जनवरी 3 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (डीसीकेएस) द्वारा गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जारी धरना शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। संध्या तीन बजे महाप्रबंधक कार्यालय में संघ को वार्ता के लिए बुलाया गया, जहां लगभग चार घंटे तक सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने संघ की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें कुछ मांगों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। महाप्रबंधक के आग्रह को स्वीकार करते हुए संघ ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा धरनास्थल पर मौजूद धरनार्थियों को जूस पिलाकर आंदोलन स्थगन की औपचारिक घोषणा की गई। वार्ता में लिए गए निर्णयों के तहत कोयला की सुरक्षा के लिए कोलियरियो...