रुडकी, मार्च 27 -- मंगलौर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में क्रीड़ा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। द्वितीय सेमेस्टर की टीम वॉलीबॉल चैंपियन बनी। कार्यक्रम के संयोजक क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राम भरोसे ने सभी खेलों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन का स्वागत पारंपरिक रूप से बैज लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और युवा किसी भी क्षेत्र में मेहनत के दम पर आगे बढ़ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...