द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा 22 से पूर्व
दरभंगा, जून 14 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की सभी विषयों की पाठ्यचर्या के अनुसार आंतरिक परीक्षा आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी कर दिया है। आंतरिक परीक्षा आयोजित करने के लिए कॉलेजों को अधिकृत कर दिया गया है। परीक्षा विभाग से सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार आंतरिक परीक्षा का आयोजन 22 जून से पूर्व कर लेना है। कॉलेजों को आंतरिक परीक्षा का अंक ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय पोर्टल पर 22 जून तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। प्रधानाचार्यों को अपनी सुविधानुसार आंतरिक परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि विवि के डाटा सेंटर द्वारा किसी परीक्षार्थी का क्रमांक संलग्न सूची में नहीं होने पर उक्त परीक्षार्थी के आंतरिक परीक्षा का अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.