आगरा, फरवरी 18 -- शांति नाथ महिला मंडल द्वारा संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर बुधवार को हरी पर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशाल जीवनदायिनी रक्तदान शिविर लगाया गया। महिला मंडल की सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। करीब 200 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समर्पण ब्लड बैंक के डायरेक्टर बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष योगेश कंसल और सचिव अनिल कुमार गणपति ने चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों में पन्नालाल बैनारा, राजेश बैनारा, हीरालाल बैनारा, शीतल प्रसाद, सुनील कुमार जैन और आदित्य जैन उपस्थित रहे। शांतिनाथ महिला मंडल की अध्यक्ष मनोरमा सोगानी, मंत्री अनीता जैन, कोषाध्यक्ष अलका जैन और सदस्य सविता जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि मंडल जनहित में ...