नई दिल्ली, मार्च 24 -- ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर अमेरिकी मरीन द्वारा कब्जा करने की ठोस कार्रवाई की मांग की है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ग्राहम ने कहा कि हमने इवो जिमा पर विजय प्राप्त की थी, हम यह भी कर सकते हैं। मेरा भरोसा हमेशा मरीन पर है। ग्राहम ने आगे कहा कि खर्ग द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने से ईरानी शासन की रीढ़ टूट जाएगी और यह आतंकवादी शासन 'सूखी लता की तरह मुरझा जाएगा'। उन्होंने दो मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट्स के द्वीप की ओर रवाना होने का भी जिक्र किया। ग्राहम का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत की संभावनाएं चर्चा में हैं, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के तेल निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.