सीतापुर, जुलाई 16 -- सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी में गुरुवार को पौध रोपण किया गया। सेनानायक संतोष कुमार मीना के निर्देशन में वाहिनी के परिसर में आम, अमरूद, बेल, कटहल, शहतूत, गुलमोहर, कैथा और सहजन जैसे 500 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर शिविरपाल सुनील कुमार, सहायक शिविरपाल प्रभाकांत, सूबेदार मेजर श्रीश मिश्रा सहित वाहिनी के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: सकौती समिति परिसर में रोपित किए पौधे यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...