द्वितीय वार्षिक परीक्षा 21 अप्रैल से होगी
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) द्वारा द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं 21 अप्रैल से एक मई तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करा दी गई है। सभी परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इस बार माध्यमिक (10वीं), वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) के साथ-साथ गुरूकुल और विद्यापीठ के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वरिष्ठ माध्यमिक की परीक्षाएं 21 अप्रैल से एक मई तक चलेंगी, जबकि माध्यमिक की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.