द्वितीय रूंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 30 से
चाईबासा, सितम्बर 27 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खिरवाल बैंक्विट हॉल में किया जाएगा। संघ के सचिव बसंत खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रतियोगिता में 390 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 254 अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आराध्या गर्ग (2430 फीडे रेटिंग) प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में 13 राज्यों और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। तीन नेत्रहीन और एक दिव्यांग खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर विशाल मिंज के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता की निगरानी करेगी। नौ चक्रों में होने वाली प्रतियोगिता में कुल छह लाख रुपये की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.