बोकारो, अगस्त 3 -- डीपीएस चास के खिलाड़ियों ने द्वितीय बोकारो जिला गतका चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को ओवरऑल बालक वर्ग में प्रथम रनर-अप का गौरव दिलाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। डीपीएस चास परिसर में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालक एवं बालिका श्रेणियों में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिले के 10 से अधिक विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान डीपीएस चास के खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Bok...