लखनऊ, मार्च 14 -- रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने शनिवार को चारबाग स्टेशन पर निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। काम में तेजी लाने और सयम से पूरा करने पर जोर दिया। लखनऊ जंक्शन के शताब्दी वर्ष पर चल रही प्रदर्शनी को देखा। अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विवेक कुमार गुप्ता ने चारबाग स्टेशन पर एयर कॉन्कोर्स, यात्री आश्रय एवं कमांड सेंटर का अवलोकन किया। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उसके बाद द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निर्माणाधीन स्टेशन की बिल्डिंग छह मंजिला है। यात्रियों की सुविधा के लिए 14 लिफ्ट, 13 एस्केलेटर तथा 3 ऑडिटोरियम की व्यवस्था की जा रही है। प्रथम एवं द्वितीय त...